प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद पर हमला

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा-टीएमसी में जुबानी जंग तेज

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली जिले के चंडीतला में जानलेवा हमला हुआ है।

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला भाजपा-टीएमसी में जुबानी जंग तेज

TMC MP Kalyan Banerjee Attacked in Hooghly |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली जिले के चंडीतला में जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना उस समय हुई जब वे पार्टी कार्यकर्ताओं के एक धरना कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके सुरक्षाकर्मियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें हमलावरों से बचाया। सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला होने से पहले उन्हें काला झंडा दिखाया गया और उनके खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए गए। कल्याण बनर्जी ने घायलावस्था में ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धरन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। धरना कार्यक्रम चंडीतला थाने के सामने हुआ।

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में था प्रदर्शन

दरअसल, यह पूरा विवाद दक्षिण चौबीस परगना के सोनारपुर में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले से जुड़ा है। इसी घटना के विरोध में चंडीतला में टीएमसी कार्यकर्ता धरना दे रहे थे, जहां जाते समय खुद सांसद कल्याण बनर्जी भी हिंसा का शिकार हो गए। सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन पर हमला करने वाले भाजपा के लोग थे। वे धरना कार्यक्रम में बाधा डालना चाहते थे इसलिए उन्होंने उन्हें टारगेट बनाया।

पुलिस और भाजपा में मिलीभगत का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि हमला की घटना के वक्त पुलिस मौके पर थी लेकिन घटन के बाद वह गायब हो गई। उन्होंने पुलिस और भाजपा के लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि पुलिस ने तुरंत हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने की घटना की निंदा

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता सुकांत मजुमदार ने तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमले की घटना पर कहा कि हमले और हिंसा की घटना निंदनीय है। वे और भाजपा ऐसी घटनओं की विरोधी हैं। ऐसी घटनाएं तत्काल बंद की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के साथ हुई घटना की जांच कराई जानी चाहिए। इससे तथ्यों का खुलासा होगा।

भाजपा का पलटवार, टीएमसी की आपसी गुटबाजी का नतीजा

भाजपा नेता ने आशंका जताई कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर खेमेबाजी के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कल्याण बनर्जी ने जिन लोगों का काम नहीं किया होगा वे विरोध में मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी ने उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र श्रीरामपुर में आने की चुनौती दी थी। वे (सुकांत मजुमदार) मजे में घूम रहे है लोकिन कल्याण बनर्जी जाने कि उनका कितना कल्याण होगा।

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले लोगों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। उसने सीसीटीवी फूटेज के आधार अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए एक युवक की पहचान आकाश गायन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों में कुछ लोग उसे तृणमूल पार्टी के स्थानीय नेताओं का करीबी बता रहे हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वह बेकार लोगों को साथ घूमता रहता था।

यह भी पढ़ें: सरकार ने तय की 30 जरूरी दवाओं की कीमतें, अब मनमाने दाम नहीं वसूल पाएंगे निर्माता

Related to this topic: