प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गाजीपुर में यातायात माह का शुभारंभ

गाजीपुर में यातायात माह का आगाज, एसपी विनय सिंह ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात माह नवंबर का आगाज हो गया है।

 गाजीपुर में यातायात माह का आगाज एसपी विनय सिंह ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Traffic Awareness Month Begins in Ghazipur |

गाजीपुर: गाजीपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात माह नवंबर का आगाज हो गया है। यातायात माह के पहले दिन पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता के बाद नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

इस दौरान एसपी ने साफ संदेश दिया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता लोगों को जागरूक करना है, लेकिन जागरूक करने के बाद भी यदि कोई जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ चालान से लेकर कठोर कार्रवाई तक की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील की कि जीवन अनमोल है, इसलिए सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। दरअसल, गाजीपुर में नवंबर महीने को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर सांसद तिराहा, लंका, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार और महुआबाग होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

पूरे नवंबर महीने चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

इस मौके पर एसपी विनय सिंह ने कहा कि पूरे नवंबर महीने में यातायात पुलिस की ओर से प्रतिदिन अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस का प्रयास रहेगा कि आम जनमानस को यातायात नियमों के महत्व को समझाया जाए और सड़क दुर्घटनाओं में अधिक से अधिक कमी लाई जा सके।

'जीवन अनमोल है, यातायात नियमों का करें पालन'

उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता जागरूकता होगी, जबकि प्रवर्तन की कार्रवाई दूसरे नंबर पर रहेगी। एसपी ने आम लोगों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन बेहद अनमोल है और इसकी कोई कीमत नहीं है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सामूहिक प्रयासों से नवंबर महीने में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सकेगा। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को लेकर एसपी ने स्पष्ट चेतावनी भी दी।

नियमों की अनदेखी पर चालान और कठोर कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के बाद भी यदि कोई जानबूझकर नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत चालान, शमन और कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: फंदे से लटककर विवाहिता की मौत, छह माह पहले किया था प्रेम विवाह

Related to this topic: