प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रैफिक पुलिस ने काटा विधायक का चालान

बिना हेलमेट बाइक चलाना विधायक को पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी का बिना हेलमेट बाइक चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने ऑनलाइन चालान काट दिया। विधायक 'सेवा संकल्प' कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के दौरे पर निकले थे।

बिना हेलमेट बाइक चलाना विधायक को पड़ा भारी ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

ट्रैफिक पुलिस ने काटा विधायक का चालान |

कानपुर: गोविंदनगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र मैथानी को यातायात नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ गया। बिना हेलमेट बुलेट मोटरसाइकिल चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के 'सेवा संकल्प' कार्यक्रम के तहत विधायक सुरेंद्र मैथानी बुलेट मोटरसाइकिल से अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।

बिना हेलमेट बाइक चलाने पर विधायक का चालान

बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए कि जब जनप्रतिनिधि ही नियम तोड़ेंगे तो आम जनता में क्या संदेश जाएगा। तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला कानपुर ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया। ट्रैफिक विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधायक का ऑनलाइन चालान जारी कर दिया।

ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील

मामला तूल पकड़ने के बाद विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में हेलमेट छूट गया था और वे यातायात नियमों का सम्मान करते हैं। विधायक ने चालान की राशि भरने की बात भी कही है। कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यातायात नियम सभी के लिए बराबर हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। 

ये भी पढ़ें- वृंदावन गुरुकुल में टैंक की सफाई के दौरान हादसा, 4 छात्रों की मौत
 

Related to this topic: