प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रेन हादसे में पुल से गिरा युवक, गाय की मौत

ट्रेन से टकराकर पुल से नीचे युवक पर गिरी गाय, युवक गंभीर व गाय मृत

जबलपुर। ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास एक बेहद अजीबोगरीब और दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात रेलवे ट्रैक पर घूम रहीं गायों से ट्रेन की टक्कर हो गई। इसके बाद एक गाय रेलवे पुल से नीचे खड़े युवक पर जा गिरी।

ट्रेन से टकराकर पुल से नीचे युवक पर गिरी गाय युवक गंभीर व गाय मृत

Safety Failure |

जबलपुर। ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास एक बेहद अजीबोगरीब और दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात रेलवे ट्रैक पर घूम रहीं गायों से ट्रेन की टक्कर हो गई। इसके बाद एक गाय रेलवे पुल से नीचे खड़े युवक पर जा गिरी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

​​कैसे हुआ हादसा

​देर रात जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही एक ट्रेन जैसे ही ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास बने पुल पर पहुँची, वहाँ रेलवे ट्रैक पर कुछ गायें मौजूद थीं। तेज रफ्तार ट्रेन ने ट्रैक पर खड़ी तीन गायों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गायें उछलकर पुल से नीचे जा गिरीं। इसी दौरान एक गाय सीधे पुल के नीचे सड़क किनारे लघुशंका कर रहे एक अज्ञात युवक के ऊपर जा गिरी। भारी-भरकम गाय के सीधे ऊपर गिरने से युवक गंभीर रूप से दब गया और उसे बेहद गंभीर चोटें आईं।

​राहत व बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 'डायल 112' 'डायल 108' की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से फौरन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। युवक फिलहाल बेहोश और बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

गाय की हुई मौत

​इस दर्दनाक हादसे में टक्कर के कारण गायों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने घायल गाय के इलाज और मृत गाय को तिलवाराघाट भेजने की व्यवस्था की। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास पशुओं की आवाजाही को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

यह भी पढ़े: नाले के सरिए पर गिरी महिला, गंभीर घायल

https://www.primenewsnetwork.in/state/woman-falls-on-drain-rod-iron-pierces-her-body/203948

Related to this topic: