प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आदिवासी किसानों ने किया प्रदर्शन

आदिवासी किसानों ने कृषि विकास विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, रास्ता किया जाम

नरवर क्षेत्र में आदिवासी किसानों ने कृषि विकास विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए घंटों तक रास्ता जाम कर दिया.

आदिवासी किसानों ने कृषि विकास विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन रास्ता किया जाम

Farmer Protest |

नरवर: मध्य प्रदेश के नरवर क्षेत्र में कृषि विकास विभाग के खिलाफ आदिवासी किसानों का गुस्सा फूट पड़ है। किसानों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क वितरित किए जाने वाले मूंगफली बीज का वितरण नहीं किया गया, बल्कि बीज बेचने की कोशिश की गई। इससे नाराज किसानों ने सोमावार को 10 बजे से 03 बजे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर लंबा जाम लगा दिया। 

मुफ्त बीज मिलना था, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिला

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि सरकार की योजना के तहत उन्हें मुफ्त बीज मिलना था, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। किसानों ने आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर अनियमितता बरती गई. इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

किसानों के आरोपों की की जा रही जांच 

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने लगी। फिलहाल प्रशासन द्वारा किसानों के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- MP News: मंडला में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया गया लोकार्पण
 

Related to this topic: