वन्यजीव तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए त्रिची कस्टम्स ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चेक-इन बैगेज में छिपाई गई 48 दुर्लभ विदेशी प्रजातियों को बरामद किया गया।
दुर्लभ प्रजाति के 48 कछुए बरामद
त्रिची कस्टम्स ने एक यात्री को किया गिरफ्तार
तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)। वन्यजीव तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए त्रिची कस्टम्स ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चेक-इन बैगेज में छिपाई गई 48 दुर्लभ विदेशी प्रजातियों को बरामद किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर त्रिची कस्टम्स टीम ने 8 दिसंबर को कुआलालंपुर से तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयरएशिया की उड़ान एके-25 से आए एक पुरुष यात्री को रोका। जाँच के दौरान उसके सामान में बड़ी सँख्या में दुर्लभ कछुओं सहित विदेशी जीव पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से भारत लाया जा रहा था।
इस तरह की अवैध तस्करी वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन तो है ही साथ में यह पारिस्थितिक संतुलन और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है।
कस्टम्स विभाग ने बताया कि यह मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के संदर्भ में अत्यंत गंभीर है। सभी जीवों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ेंः
यूपी में SIR प्रक्रिया अंतिम दौर में, तीन करोड़ वोटरों के नाम कटेंगे
https://www.primenewsnetwork.in/state/sir-process-in-final-stages-in-up-names-of-3crore-voters-to-be-deleted/100458