प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रक की चपेट में आने से कांवड़िए की मौत

अयोध्या में कांवड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

अयोध्या में सरयू नदी पर बने पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से गोरखपुर निवासी 28 वर्षीय कांवड़िया आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया।

अयोध्या में कांवड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत दूसरा घायल

Truck Hit Kanwariyas In Ayodhya (File Photo) |

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी पर बने पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान आकाश यादव (28) के रूप में हुई है, जो गोरखपुर से सरयू नदी से जल भरने आया था। यह घटना रविवार को हुई।

अयोध्या के श्री राम अस्पताल में कराया गया भर्ती

अयोध्या के श्री राम अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल यादव ने बताया कि आकाश यादव को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने एएनआई को बताया कि 28 वर्षीय आकाश यादव को सरयू नदी के पास एक ट्रक ने कुचल दिया। वह एक कांवड़िया था जो गोरखपुर से सरयू नदी से जल भरने आया था।

मृतक के साथ थे लगभग 10 से 12 लोग

डॉ. राहुल यादव ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा परीक्षण और ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। बता दें, आकाश यादव गोरखपुर जिले के गुलहरिया बाजार का रहने वाला था। मृतक के साथ लगभग 10 से 12 लोग थे, जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर थी, जिसे तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- हरिद्वार कांवड़ यात्रा में दिखा देशभक्ति का रंग, 251 फुट लंबा तिरंगा कांवड़ बना आकर्षण का केंद्र
 

Related to this topic: