प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रायबरेली पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज

रायबरेली पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 21 लाख मतदाता और 3569 बूथ तय

रायबरेली में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को कर दिया है।

रायबरेली पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज 21 लाख मतदाता और 3569 बूथ तय

रायबरेली पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज |

रायबरेली: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। गांवों की चौपालों और गलियारों में चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रशासक बने प्रधानों ने अपनी तैयारियों को फिर से धार देना शुरू कर दिया है। हालांकि, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत व नगरीय) पहले से ही चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। जिला निर्वाचन कार्यालय पिछले करीब एक साल से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस दौरान नई मतपेटियां, मतपत्र, नामांकन पत्र, बस्ता और अन्य जरूरी चुनाव सामग्रियों का बंदोबस्त कर लिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण चरण- मतदाता सूची का काम भी अब पूरा हो चुका है। कई बार तारीखें आगे बढ़ने के बाद आखिरकार 10 जून 2026 को पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया।

​प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार ये है वोटर्स की संख्या

​प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल 21 लाख 4 हजार 436 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 10 लाख 80 हजार 792 पुरुष मतदाता और 10 लाख 11 हजार 655 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है, जो चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि, 2021 के मुकाबले इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में 40 हजार 506 की कमी आई है।

​3569 मतदेय स्थल और 1465 मतदान केंद्र तय

​प्रशासन ने इस बार चुनाव के लिए 3569 मतदेय स्थल (बूथ) और 1465 मतदान केंद्र बनाए हैं। सबसे ज्यादा मतदेय स्थल सलोन ब्लॉक में बनाए गए हैं। इस बार कुल 980 ग्राम सभाओं में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे, जबकि 2021 के चुनाव में 988 ग्राम सभाएं थीं। शिवगढ़ की आठ ग्राम सभाएं इस बार नगर पंचायत में शामिल होने के कारण ग्राम सभाओं की संख्या में यह बदलाव आया है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में वोटरों की संख्या घटने से उम्मीदवारों के चुनावी गणित पर क्या असर पड़ेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत व नगरीय) विनय कुमार शुक्ल ने बताया कि पंचायत चुनाव की अंतिम सूची जारी करने के साथ ही सभी मतदेय स्थल भी तय कर दिए गए हैं। आगे उच्चाधिकारियों से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पूरी सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 'तिरंगा रैली' के बाद पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए 150 प्रदर्शनकारी

Related to this topic: