देवास। जिले में डॉक्टरों को डरा-धमकाकर 'स्टिंग ऑपरेशन' के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़...
स्टिंग ऑपरेशन कर डॉक्टरों से अवैध वसूली, दो आरोपी को जेल और एक को पुलिस रिमांड
|
देवास। जिले में डॉक्टरों को डरा-धमकाकर 'स्टिंग ऑपरेशन' के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपियों पर डॉक्टरों से लाखों रुपये ऐंठने का गंभीर आरोप है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मीडियाकर्मी बताकर डॉक्टर के पास जाते थे
आरोपी खुद को मीडियाकर्मी बताकर डॉक्टरों के पास जाते थे और स्टिंग ऑपरेशन का डर दिखाकर उनसे लाखों रुपये की मांग करते थे। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और एक मीडियाकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक अन्य पुरुष आरोपी को न्यायालय ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
महिला चिकित्सक का वीडियो हुआ वायरल
इस पूरे मामले में बुधवार को एक नया मोड़ आया जब एक महिला चिकित्सक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कथित तौर पर रुपये के लेन-देन की बात सामने आ रही है।
पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध
खबर के मुताबिक, इस वसूली कांड में केवल बाहरी लोग ही नहीं, बल्कि पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या आरोपियों को किसी स्थानीय पुलिसकर्मी का संरक्षण प्राप्त था या नहीं। वायरल वीडियो को पुलिस ने जांच का मुख्य आधार बनाया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818