प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजद नेता कुंदन यादव हत्याकांड

राजद नेता कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल बाइक जब्त

चर्चित राजद नेता कुंदन यादव हत्याकांड में दाउदनगर पुलिस द्वारा दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना से पूर्व रेकी करने में प्रयुक्त एक बाइक बरामद किया गया है।

राजद नेता कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार रेकी में इस्तेमाल बाइक जब्त

Two Arrested in RJD Leader Kundan Yadav Murder Case |

औरंगाबाद (बिहार)। चर्चित राजद नेता कुंदन यादव हत्याकांड में दाउदनगर पुलिस द्वारा दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना से पूर्व रेकी करने में प्रयुक्त एक बाइक बरामद किया गया है। पकड़े गए हत्यारोपी की पहचान थाना क्षेत्र के केशराड़ी गांव निवासी उज्जवल नारायण उर्फ कंचन कुमार (30) एवं आनंद कुमार, उर्फ नंद कुमार (25) के रूप में हुई है।

गोली लगने के बाद अस्पताल में मृत घोषित

दरअसल, घटना 19 मई की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के भूईया बिगहा केसराड़ी मोड़ के पास राजद नेता कुंदन यादव को गोली मार दी गयी है। घायल को अरविंद हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। केसराड़ी गांव निवासी मृतक के पुत्र गोल्डेन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

एसआईटी गठन के बाद तेज हुई जांच

इसमें कमलेश पासवान के 25 वर्षीय पुत्र रवींद्र पासवान, मोहन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र नितीश पासवान, राम प्रवेश पासवान के 32 वर्षीय पुत्र कंचन पासवान, स्व. मधेश्वर सिंह के 60 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह के पुत्र गौतम कुमार सिह उर्फ छोटू सिंह तथा दो अज्ञात बाइक सवार शूटर को नामजद अभियुक्त बनाया गया। कांड की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल निर्देशानुसार दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक दास के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी

दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आसूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल प्राथमिकी नामजद अभियुक्त उज्जवल नारायण उर्फ कंचन कुमार उम एवं अप्राथिमकी अभियुक्त आनंद कुमार उर्फ नंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना से पूर्व रेकी करने में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया है।

फरार शूटरों की तलाश जारी

साथ ही अन्य प्राथमिकी एवं अप्राथमिकी अभियुक्त एवं अज्ञात शूटरों के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई परमानंद कुमार यादव, एसआई सुदीश कुमार, एसआई नेहा कुमारी, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई विक्की कुमार, एसआई अनिल कुमार, सिपाही दीपक कुमार, सोनू कुमार एवं अनुप कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें: कोरबा के मुड़ापार साप्ताहिक बाजार में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Related to this topic: