प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सुलतानपुर में अवैध असलहा तस्करी का खुलासा

सुलतानपुर में अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पिस्टल, कट्टे, कारतूस और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई।

सुलतानपुर में अवैध असलहा तस्करी का खुलासा दो तस्कर गिरफ्तार

Two Arrested in Sultanpur Illegal Arms Trafficking Case |

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़वार थाना पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो 12 बोर के कट्टे, आठ जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। मामले में दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुड़वार पुलिस ने गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे देवराम का पुरवा मजरा रवनिया पूरब क्षेत्र में घेराबंदी कर अंकित यादव और अभिषेक पाण्डेय को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में हुआ तस्करी का खुलासा

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करते हैं और बरामद हथियारों को बेचने के लिए सुलतानपुर शहर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी कामरान और आकाश मिश्रा हथियारों के साथ फरार होने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

इस संबंध में थाना कुड़वार में मु0अ0सं0 200/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/5/25(1)(ए) में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद इस अवैध असलहा तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। 

यह भी पढे़ं:   बलरामपुर में बाबा बच्छराज कुंवर धाम की नदी में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, मौत की जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: