प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आबूरोड में दो बाइकों की टक्कर, 2 युवकों की मौत

आबूरोड में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल

सिरोही: जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

आबूरोड में दो बाइकों की जोरदार टक्कर 2 युवकों की मौत 3 गंभीर घायल

Two Bikes Collide in Abu Road, Two Youths Killed, Three Injured |

सिरोही {राजस्थान]: जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तलहटी क्षेत्र में दानवाव छात्रावास के पास विनायक मेडिकल स्टोर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में दो युवकों की मौत

पुलिस के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान भीमा पुत्र होमा (38), निवासी ओगणा, गोगुंदा, उदयपुर और लालाराम पुत्र वन्नाराम (18), निवासी बगेरी गिरवर, सदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीमा रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ था, जबकि लालाराम स्थानीय निवासी था और अपने घर की ओर जा रहा था।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में रामदेवरा श्रद्धालु निवासी ओगणा, उदयपुर बदाराम (24), श्रद्धालु मोहन (10) और पिंडवाड़ा रामपूरा बसंतगढ़ निवासी मुकेश (18) घायल हुए हैं। तीनों घायलों को तत्काल राजकीय उप जिला चिकित्सालय आबूरोड पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरोही अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रामदेवरा से लौट रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल एक बाइक पर सवार लोग रामदेवरा की ओर जा रहे श्रद्धालु थे। हादसे की सूचना मिलते ही आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को आबूरोड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं घायलों के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उनकी पहचान की। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही सदर थाना सब इंस्पेक्टर गंगाराम विश्नोई की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। गिरवर क्षेत्र के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ट्रेन से गिरने की आशंका

Related to this topic: