गुना। शहर के ख्यावदा चौराहा, पलिया पेटीज दुकान के पास पर आवारा मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है...
गुना। शहर के ख्यावदा चौराहा, पलिया पेटीज दुकान के पास पर आवारा मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात बीच सड़क पर दो भारी-भरकम आवारा सांडों के बीच अचानक हिंसक लड़ाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों सांड लड़ते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान के भीतर जा घुसे।
दुकानदार को उठाकर दिया पटका
सांडों के दुकान में घुसते ही वहां बुरी तरह अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दुकानदार भी सांडों की चपेट में आ गए। सांडों ने उन्हें उठाकर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
लाखों का सामान चकनाचूर
दुकान के अंदर सांडों ने जमकर उपद्रव मचाया। उनकी इस हिंसक लड़ाई की वजह से दुकान में रखा कीमती सामान, काउंटर और कांच का डिस्प्ले पूरी तरह से टूटकर तहस-नहस हो गया। दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
CCTV कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना
यह पूरी खौफनाक घटना दुकान के पास लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सांडों की लड़ाई ने पल भर में दुकान को बर्बाद कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है और वे आवारा मवेशियों की समस्या से निजात पाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/karnataka-dk-shivakumar-meets-governor/209642