प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैरक में शराब पीते पकड़े गए हेड कांस्टेबल

थाना बैरक में शराब पार्टी पड़ी भारी, राजनांदगांव में दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमनी थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

थाना बैरक में शराब पार्टी पड़ी भारी राजनांदगांव में दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Two Head Constables Suspended for Drinking in Police Barrack |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमनी थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी थाना परिसर स्थित बैरक में शराब सेवन की स्थिति में पाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सख्त रुख अपनाया है।

रात के औचक निरीक्षण में खुली पोल

जानकारी के मुताबिक, 25 मई की रात करीब 10 बजे सोमनी थाना परिसर में स्थित बैरक की जांच के दौरान प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे शराब के नशे में पाए गए। ड्यूटी के दौरान इस तरह की अनुशासनहीनता सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दोनों प्रधान आरक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए लिखित आदेश जारी किया।

सस्पेंड कर रक्षित केंद्र भेजे गए दोनों पुलिसकर्मी

आदेश में दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव अटैच किया गया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निलंबन अवधि के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

महकमे में कड़ा संदेश, विभागीय जांच शुरू

एसपी अंकिता शर्मा पहले भी पुलिस कर्मियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई कर चुकी हैं। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस विभाग में साफ संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। फिलहाल दोनों निलंबित प्रधान आरक्षकों को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है और विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी का डबल अटैक, प्लेटलेट्स गिरने और किडनी फेल होने का बढ़ा खतरा

Related to this topic: