प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

पीलीभीत में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

पीलीभीत के न्यूरिया में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों खटीमा से मजदूरी कर लौट रहे थे। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

पीलीभीत में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत दो युवकों की मौत

Two Killed in Bike-Tractor Trolley Collision in Pilibhit |

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। न्यूरिया में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक उत्तराखंड के खटीमा से मजदूरी कर घर लौट रहे थे तभी इस सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया, पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज चालक की तलाश में जुट गई है। हादसा थाना न्यूरिया क्षेत्र के सड़िया नहर पुल के पास रात करीब नौ बजे का बताया जा रहा है।

खटीमा से मजदूरी कर लौट रहे थे दोनों युवक

दरअसल, सैजनिया गांव निवासी 28 साल का भानू प्रताप और 35 साल का तंशुक खटीमा में मजदूरी करते थे, काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी सड़िया नहर पुल के पास न्यूरिया की ओर से आ रहे लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे भानू की मौके पर ही मौत हो गई। 

अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

वहीं, तंशुक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश क़र रही है। उधर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें:   बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई, 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते तालेड़ा पंचायत समिति का JTA गिरफ्तार

Related to this topic: