प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा

बुलेट बाइक खंभे से टकराई, दो की मौत और एक गंभीर घायल

बिजनौर में अंतिम संस्कार से लौट रहे तीन लोगों की बुलेट बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

बुलेट बाइक खंभे से टकराई दो की मौत और एक गंभीर घायल

Two Killed, One Seriously Injured as Bullet Hits Pole |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जिले में अंतिम संस्कार से लौट रहे तीन लोगों की बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र के स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर बुलेट सवार अनिल यादव, महेंद्र सिंह, मदन सिंह अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। हादसे में महेंद्र सिंह मदन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई और अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कृष्णा होटल के पास खंभे से टकराई बुलेट

बताया जा रहा है कि बुलेट मोटरसाइकिल कृष्णा होटल के निकट सड़क के घुमाव पर पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों में से दो की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्योहारा भिजवाया। जहां पर डॉक्टर ने दो को मृत्यु घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही अग्रिम विधिक कार्रवाई

जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस द्वारा मृतकों एवं घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर सुनते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिस सफर से तीनों व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, वही सफर दो लोगों के जीवन का आखिरी सफर बन गया। एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को ऐसा गम दे दिया, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।  

यह भी पढ़ें:   रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार

Related to this topic: