प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुएं से मिलीं दो नाबालिग चचेरी बहनों की लाशें

शिवपुरी में रहस्यमय मौत, दो चचेरी बहनों के शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी

शिवपुरी के डेंकरवारा गांव में लापता दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव गांव के पास एक कुएं से बरामद हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी में रहस्यमय मौत दो चचेरी बहनों के शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी

Two Missing Cousin Sisters Found Dead in Well in Shivpuri |

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेंकरवारा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव गांव के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुए। दोनों बहनें 16-17 जुलाई की रात घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रात में घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई थीं दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार, डेंकरवारा निवासी राजेंद्र धाकड़ की 16 वर्षीय बेटी कीर्ति धाकड़ और उनके भाई सुपर सिंह धाकड़ की 17 वर्षीय बेटी पूनम धाकड़ गुरुवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गई थीं। देर रात जब परिजनों की नींद खुली तो दोनों अपने बिस्तर पर नहीं थीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

300 मीटर दूर कुएं से बरामद हुए दोनों के शव

शनिवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं के पास एक किशोरी की चप्पल मिलने पर पुलिस ने कुएं की तलाशी ली। लगभग 70 फीट गहरे कुएं से पानी निकालने के बाद दोनों बहनों के शव बरामद किए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वजह क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढे़ं:   बेलखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरा युवक, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत

Related to this topic: