लाइन बाजार थाना क्षेत्र में दो बहनों के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवतियों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।
जौनपुर: लाइन बाजार थाना क्षेत्र में दो बहनों के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवतियों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।
नशे की हालत में हंगामा करने का आरोप
बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों पर नशे की हालत में हंगामा करने का आरोप है। घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस और युवतियों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में दोनों युवतियां पुलिस पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। युवतियों के बयान वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
जांच के बाद साफ होगी सच्चाई
अब सवाल यह है कि आखिर मौके पर ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर दोनों बहनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए? वायरल वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है और वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: रोबोट्रेड के नाम पर 1.93 करोड़ की ठगी, डेढ़ साल से फरार शातिर नागपुर से गिरफ्तार