प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हथियारों और ग्रेनेड...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हथियारों और ग्रेनेड के साथ दो आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांदरबल जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने हथियार, गोला-बारूद और 8.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हथियारों और ग्रेनेड के साथ दो आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

Two terror associates held with arms, grenades in Ganderbal |

गांदरबल। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांदरबल जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने हथियार, गोला-बारूद और 8.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई देर शाम हुई है। पुलिस स्टेशन गांदरबल ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के साथ मिलकर गुंद्रेहमान ब्रिज के पास यह कार्रवाई की।

एक चीनी पिस्टल, मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड और 8,40,500 रुपये नकद बरामद

पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर नाका चेकिंग के दौरान एक लोड कैरियर वाहन (नंबर JK15B-7309) को रोका गया था। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को एक चीनी पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड और 8,40,500 रुपये नकद मिले। अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी इलाके में आतंकी गतिविधियों और गैरकानूनी कामों को अंजाम देने की कोशिश की ओर इशारा करती है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बांदीपोरा जिले के हाजिन निवासी गुलाम नबी मीर और गांदरबल जिले के शालाबुग निवासी शबनम नज़ीर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस स्टेशन गांदरबल में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हथियारों, नकदी के स्रोत, उद्देश्य और इनके पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है।

आम लोगों से देशविरोधी या आपराधिक गतिविधि से जुड़ी जानकारी पुलिस को देने की अपील

गांदरबल पुलिस ने कहा है कि वह जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी देशविरोधी या आपराधिक गतिविधि से जुड़ी जानकारी पुलिस को दें। इससे पहले, 7 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने डोडा जिले के भलेरा जंगल क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की थी। थाथरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक एसएलआर राइफल, दो मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/the-stock-market-turned-negative-on-the-second-day-of-the-new-year/103307

शेयर बाजार नये साल के दूसरे दिन ही हुआ निगेटिव, ITC में आई करीब 10 प्रतिशत की  गिरावट

Related to this topic: