मथुरा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें दोनों आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए।
मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। के एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में मथुरा पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की आमने सामने गोली बारी में दोनों के पैर पैर में गोली लगने से घायल।
पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो आरोपियों की आमने सामने गोली बारी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे थे। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मुखबिर से मिली सूचना
आपको बता दें, कि रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पहचरा-सद्दीकपुर बंबा स्थित शल्ल और कोलाहर गांव की पुलिया के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।
दोनों पर थाना नौहझील में हत्या के मुकदमे दर्ज
इन दोनों पर पहले से ही थाना नौहझील में हत्या के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (.315 बोर), चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 2,600 रुपये बरामद किए हैं। बरामद बाइक के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए।
घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल, मथुरा भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र उर्फ सत्ते थाना नौहझील का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा पुलिस मुठभेड़ सहित करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोती के खिलाफ भी लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच शुरू कर दी है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः मौसम बदलते ही बढ़ा सर्दी-जुकाम का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय