प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुल्तानपुर हाईवे हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सुल्तानपुर में हाईवे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत; एक गंभीर

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार तड़के ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुल्तानपुर में हाईवे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर दो युवकों की मौत एक गंभीर

Two Youths Killed, One Seriously Injured in Sultanpur Highway Accident |

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार तड़के ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी बच्चन निषाद (21), नितिन (23) और विनोद (22) मंगलवार तड़के बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बसौढ़ी के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर एक की मौत, अस्पताल में दूसरे ने तोड़ा दम

हादसे में बच्चन निषाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल नितिन और विनोद को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद का उपचार शुरू कर दिया गया। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(ANI)

ये भी पढ़ें: ठंड बढ़ते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप, बच्चों और नवजातों को लेकर डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Related to this topic: