प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात..

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात, 189 करोड़ की बायपास रेलवे लाइन मंजूर

​उज्जैन। शहर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश को...

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात 189 करोड़ की बायपास रेलवे लाइन मंजूर

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात, 189 करोड़ की बायपास रेलवे लाइन मंजूर |

​उज्जैन। शहर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश को एक महत्वपूर्ण परियोजना की मंजूर की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेल मंत्रालय द्वारा उज्जैन बायपास रेलवे लाइन को स्वीकृति प्रदान करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। परियोजना पर लगभग 189.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 8.60 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।

​यात्रा समय में बचत होगी

यह बायपास लाइन नईखेड़ी और चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशनों को आपस में सीधे जोड़ेगी। वर्तमान में कई ट्रेनों को उज्जैन जंक्शन पर दिशा बदलने (इंजन रिवर्स करने) के लिए काफी समय रुकना पड़ता है। इस बायपास के बनने से ट्रेनों को वापस मोड़ने की मजबूरी खत्म हो जाएगी, जिससे यात्रा के समय में बचत होगी।

भीड़ प्रबंधन व रेल यातायात को सुगम होगा

ट्रेनों को अब उज्जैन स्टेशन पर दिशा बदलने के लिए अनावश्यक रूप से नहीं रुकना पड़ेगा, जिससे ट्रेनों की देरी कम होगी। 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यह वैकल्पिक मार्ग भीड़ प्रबंधन और रेल यातायात को सुगम बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।

​वैकल्पिक रेल मार्ग विकास के लिए अहम

नईखेड़ी-चिंतामन गणेश लाइन के जुड़ने से उज्जैन के पास एक वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा, जो भविष्य के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। यात्री ट्रेन के साथ मालगाड़ियों का आवागमन भी आसान होगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। ​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि उज्जैन के बुनियादी ढांचे को एक नई मजबूती प्रदान करेगी।

https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: