प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुणे में ओसीआई कार्डधारक पर मामला दर्ज

पुणे में UK के OCI कार्डधारक पर धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला दर्ज, महाराष्ट्र के नए कानून के तहत FIR

पुणे में UK के OCI कार्डधारक के खिलाफ कथित धर्मांतरण के प्रयास को लेकर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नए धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुणे में uk के oci कार्डधारक पर धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला दर्ज महाराष्ट्र के नए कानून के तहत fir

Representative image |

पुणे (महाराष्ट्र)। पुणे सिटी पुलिस ने सोमवार को यूनाइटेड किंगडम के एक प्रवासी भारतीय नागरिक (OCI) कार्डधारक के खिलाफ धार्मिक सभाओं के माध्यम से लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के प्रयास के आरोप में FIR दर्ज की है। पुणे सिटी पुलिस की स्पेशल ब्रांच के DCP प्रशांत अमृतकर ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मैनचेस्टर के रहने वाले आरोपी पर इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 और हाल ही में लागू हुए महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट, 2026 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धर्म प्रचार पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, OCI कार्डहोल्डर्स को प्रार्थना सभाओं में शामिल होने और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने की इजाजत है। हालाँकि, उन्हें बिना इजाजत लिए धर्म का प्रचार करने या धार्मिक भाषण देने की अनुमति नहीं है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने ईसा मसीह के रास्ते पर चलने की बात कही और ऐसे बयान दिए जिनसे हिंदू मंदिरों और देवी-देवताओं के बारे में गलत धारणाएं पैदा हुईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शक है कि ये बयान लोगों को गुमराह करने और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के इरादे से दिए गए थे। मामले की आगे की जांच चल रही है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: पुणे में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में 4 वर्षीय बच्ची घायल, लगे 80 से अधिक टांके

Related to this topic: