जेवर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती की तबीयत सोमवार देर रात अचानक खराब हो गई।
जेवर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती की तबीयत सोमवार देर रात अचानक खराब हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वे वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन कर वापस लौट रही थीं।
बेचैनी और अस्वस्थता महसूस हुई
उमा भारती यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए सफर कर रही थीं, तभी अचानक उन्हें बेचैनी और अस्वस्थता महसूस हुई। उनकी स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों और उनके सहयोगियों ने उन्हें तुरंत जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें सोमवार देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य की जांच की। उमा भारती अक्सर धार्मिक यात्राओं पर रहती हैं। वह सोमवार को वृंदावन में दर्शन के लिए गई थीं, जहाँ से वापसी के दौरान यह स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल स्थिति उत्पन्न हुई। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
यह भी पढ़े: मप्र में GRAP के तीसरे-चौथे चरण लागू हों: NGT
https://www.primenewsnetwork.in/state/ngt-implement-grap-stage-3-4-if-mp-air-turns-toxic/174497