प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जुए के अड्डे पर 9 गिरफ्तार

उमरिया में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 आरोपी गिरफ्तार

उमरिया के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उमरिया में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा 9 आरोपी गिरफ्तार

Umaria Police Bust Gambling Den, Nine Arrested |

उमरिया (मध्य प्रदेश)। थाना पाली पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 10 स्थित राजा मुसलमान की बाड़ी में संचालित हो रहे एक जुए के अड्डे पर छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश की गड्डियां, मोटरसाइकिलें तथा अन्य सामग्री सहित कुल ₹1,82,210 का अवैध सामग्री जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 13 एवं जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कारवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा मुसलमान की बाड़ी क्षेत्र में कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर संगठित रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना पाली पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

कुल ₹1,82,210 की अवैध सामग्री जब्त

गिरफ्तार आरोपियों में साकेत सोनी, घनश्याम सोनी, अलीम अली उर्फ पिंटू, आनंद देव मरावी, देवानंद महोबिया, जितेंद्र कुमार लखेर, रवि कुमार जायसवाल, कईम अहमद तथा कृष्णकुमार गुप्ता और प्रदीप रजक निवासी बिरसिंहपुर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 52 पत्तों की दो ताश की गड्डियां, एक चटाई, दो मोटरसाइकिलें तथा जुए में दांव पर लगाई गई ₹32,210 की नगदी जब्त की। जब्त किए गए समस्त अवैध सामग्री का कुल मूल्य ₹1,82,210 बताया गया है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। थाना पाली पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर डाक विभाग की नई पहल, विशेष राखी बॉक्स और वाटरप्रूफ लिफाफे शुरू

Related to this topic: