हाइवे पर वाहनों की अत्यधिक रफ्तार पर कोई लगाम न होने से दुर्घटनाओं का ग्राफ जहां बढ़ता जा रहा है।
मीरजापुर {उत्तर प्रदेश}: हाइवे पर वाहनों की अत्यधिक रफ्तार पर कोई लगाम न होने से दुर्घटनाओं का ग्राफ जहां बढ़ता जा रहा है। जिसका खामियाजा सड़क किनारे रहने वाले रहवासियों, दुकानदारों से लगाए सड़क पर चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ जा रहा है। बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
सब्जी की दुकान में घुसी स्कॉर्पियो
जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाजार निवासी संजय मौर्य की सब्जी की दुकान में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुस गई। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो स्कॉर्पियो की गति इतनी ज्यादा थी कि लालू मौर्य और राजू सोनकर घायल हो गए।
CHC में कराया गया भर्ती
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को CHC राजगढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
बाल-बाल बचे कई लोग
वहीं, घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। संयोग अच्छा था कि मौके पर मौजूद कुछ लोग बाल-बाल बच गए, अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
यह भी पढ़ें: दिशा की बैठक में इमरान मसूद और आशु मलिक आमने-सामने, तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल