जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में मानीकला हाल्ट के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला हाल्ट के पास शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव के पास से एक साइकिल भी बरामद हुई है, जिससे पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज
पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अज्ञात शव मिलने के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ेंः बैतूल: खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की गई जान, 5 घायल