प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

योगी सरकार का बड़ा फैसला

यूपी के 223 SC छात्रावासों की संवरेगी सूरत, योगी सरकार ने मंजूर किए ₹12.45 करोड़

यूपी में योगी सरकार ने 223 अनुसूचित जाति (SC) छात्रावासों के रखरखाव व मरम्मत के लिए ₹12.45 करोड़ का बजट मंजूर किया है। इससे छात्रों को बेहतर और सुरक्षित आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। पढ़ें पूरी खबर।

यूपी के 223 sc छात्रावासों की संवरेगी सूरत योगी सरकार ने मंजूर किए ₹1245 करोड़

File Photo |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹12.45 करोड़ की बजट स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार की इस पहल से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और अध्ययन के अनुकूल वातावरण मिलने की उम्मीद है।

क्षमता के अनुसार होगा धनराशि का आवंटन

छात्रावासों में विद्यार्थियों की क्षमता के आधार पर रखरखाव और मरम्मत के लिए धनराशि जारी की जाएगी। इसके तहत 50 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावासों को प्रति छात्रावास ₹5 लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे छात्रावासों की जरूरत के अनुसार आवश्यक सुधार कार्य कराए जा सकेंगे।

बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान

स्वीकृत बजट से छात्रावासों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने, विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं सुधार, शौचालयों की मरम्मत, रंग-रोगन तथा सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े जरूरी कार्य कराए जाएंगे। इन सुविधाओं के मजबूत होने से विद्यार्थियों को बेहतर दैनिक सुविधाएं मिलेंगी और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। योगी सरकार की प्राथमिकता अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सम्मानजनक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। छात्रावासों में सुविधाओं का सुधार इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। 

रखरखाव और मरम्मत के कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छात्रावासों में रखरखाव और मरम्मत के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं। बजट स्वीकृति से सभी 223 छात्रावासों की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. यूपी के अनुसूचित जाति छात्रावासों के लिए कितने करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं?
योगी सरकार ने प्रदेश के 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर किए हैं।

2. छात्रावासों में किन सुविधाओं में सुधार किया जाएगा?
बजट से पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, रंग-रोगन, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े जरूरी कार्य कराए जाएंगे।

3. 50 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास को कितनी राशि मिलेगी?
50 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावासों को रखरखाव और मरम्मत के लिए अधिकतम ₹5 लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: यूपी में वर्ल्ड क्लास स्टेट लैब: अब पानी में घुले माइक्रोप्लास्टिक और PFAS जैसे जहरीले रसायनों की भी होगी जांच

Related to this topic: