उत्तर प्रदेश में आयुष चिकित्सकों और मेडिकल वर्करों की उपलब्धता को देखते हुए राज्य में वेलनेस टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं।
यूपी में केरल जैसे "वेलनेस टूरिज्म" की असीम संभावना : मनोज सिंह
उत्तर प्रदेश में "वेलनेस टूरिज्म" की असीम संभावनाएं
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में आयुष चिकित्सकों और मेडिकल वर्करों की उपलब्धता को देखते हुए राज्य में "वेलनेस टूरिज्म" की असीम संभावनाएं हैं। राज्य के पर्यटन विभाग को केरल की तर्ज पर प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने पर ध्यान देना चाहिए। यह बात यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज कुमार सिंह ने "विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 कार्यशाला" में टूरिज्म उद्योग से जुड़े कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज कुमार सिंह ने यूपी में के पर्यटन विभाग की ओर से योजना भवन में आयोजित "विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 कार्यशाला" को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग को केरल की तर्ज पर प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत है। आयुष, योग और पंचकर्म आधारित पर्यटन पर विशेष फोकस हो तो परिणाम बेहतर आएंगे। वे बृहस्पतिवार को । उन्होंने राज्य के पर्यटन स्थलों के आसपास सफाई की समुचित व्यवस्था को जरूरी बताया।
मुख्यमंत्री के सलाहकार पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी ने कार्यशाला में कहा कि पर्यटन सदैव और सर्वदा रहने वाला क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में पहले पायदान पर है, जबकि विदेशी पर्यटन में चौथे पायदान पर। मौजूदा वर्ष में अभी एक महीना शेष है, पर्यटकों का आगमन नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। अयोध्या, काशी की तरह ही मथुरा में भी आधारभूत संरचना के विकास पर जोर दिया।
राज्य में बेहतर नेक्टिविटी
प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति अमृत अभिजात ने कहा कि बीते आठ वर्षों में राज्य सरकार द्वारा हवाई, रेल, सड़क सहित अन्य कनेक्टिविटी विकसित किए जाने से प्रदेश में पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बेहतर प्रशासन और अपराधमुक्त माहौल ने भी आगंतुकों को आने के लिए प्रेरित किया। महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास के अपने सबसे सशक्त दौर में प्रवेश कर रहा है। एक्सप्रेस-वे, नए एयरपोर्ट, वंदे भारत कॉरिडोर और दीपोत्सव, देव दीपावली व महाकुंभजैसे वैश्विक आयोजनों ने राज्य के पर्यटन तंत्र को नई गति दी है। इस अवसर पर यूपीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार ने टूर पैकेजों को लंबी अवधि के प्रवास, सांस्कृतिक गतिविधियों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपयोग के अनुरूप पुनः डिजाइन कर रहा है।
इसे भी पढ़ेंः
IMF ने भारतीय रुपये को ‘स्थिर’ से ‘अस्थिर’ श्रेणी में रखा
https://www.primenewsnetwork.in/india/imf-downgrades-indian-rupee-to-unstable/99107