योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रसोइयों को ₹2 लाख दुर्घटना बीमा सुरक्षा कवच देने के लिए SBI संग एमओयू हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने सीएम संग सेल्फी ली और अन्नप्राशन भी कराया।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत एमओयू हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (बेसिक/माध्यमिक शिक्षा) पार्थसारथी सेन शर्मा व एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने रसोइयों व उनके परिजनों के लिए दो लाख रुपये की बीमा दुर्घटना सहायता के सुरक्षा कवच से संबंधित अनुबंध का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की उपलब्धियों संबंधी लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और कराया अन्नप्राशन
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने उन्हें निपुण तराजू के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी। इस दौरान मीना मंच के स्टॉल पर बच्चियों ने मुख्यमंत्री से सेल्फी लेने का अनुरोध किया, जिस पर सीएम मुस्कुरा उठे तो बच्चियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद सीएम योगी ने छह माह की अनीता व मो. अली को अपने हाथ से खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया और खिलौना दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 11 रसोइयों को सम्मान व कैशलेस चिकित्सा कार्ड, परिधान किट व बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान किया।
- किरन देवी- प्राथमिक विद्यालय केसरीगंज सीतापुर
- आशा तिवारी- प्राथमिक विद्यालय निगोहा-2 लखनऊ
- सुनीता- उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट हारपुर गोरखपुर
- सुदेश देवी- उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट ऐलमपुर अलीगढ़
- सरिता दीक्षित- प्राथमिक विद्यालय कालभैरव वाराणसी
- गीता देवी- उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट गंगारामपुर हरदोई
- सीमा सिंह- प्राथमिक विद्यालय नगरिया लखीमपुर खीरी
- रेखा देवी- उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट हारपुर गोरखपुर
- पिंकी देवी- उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट ऐलमपुर अलीगढ़
- खिलाना- प्राथमिक विद्यालय अटवा मोहाल, ओसिया उन्नाव
- रेखा- पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजामऊ बछरावां रायबरेली
(Published By: Ravi Pandey)
यह भी पढ़ें: लखनऊ में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के 91वें बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि