प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

16 लाख पौधे लगाएगा स्वास्थ्य विभाग

वन महोत्सव 2026: यूपी में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 16 लाख से अधिक पौधे

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधावार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 'वन महोत्सव-2026' के तहत 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है।

वन महोत्सव 2026 यूपी में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 16 लाख से अधिक पौधे

Deputy CM Brajesh Pathak |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधावार को विधानसभा स्थित सभागार में सभी जनपदों के चिकित्साधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान (वन महोत्सव-2026) के तहत 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि 35 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 16 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा।

पौधारोपण के साथ देखभाल और तैयारी पर दिया विशेष जोर

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हम सभी को इस अभियान को सफल बनाना है। विभागवार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिर्फ पौधारोपण ही लक्ष्य नहीं है, उसकी देखभाल का जिम्मा भी हमे ही उठाना है।" उन्होंने सभी जनपदों के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पौधारोपण होना है, विभागीय परिसर में उपयुक्त स्थान का चयन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लें।

जिलेवार नोडल अधिकारी होंगे तैनात

डिप्टी सीएम ने इस कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतवानी दी। उन्होंने पौधों की देखरेख को अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए इसके लिए जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिलेवार पौधारोपण की सूची भी जारी की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा) अमित कुमार घोष, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ० पिंकी जोएल एवं प्रदेश के सभी जनपदों के चिकित्सा अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, क्रूड ऑयल में भारी उछाल

Related to this topic: