प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

उप्रः कानपुर में लूटकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, दो हजार रुपये बरामद

आरोपी के कब्जे से लूट के 2 हजार रुपये व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उप्रः  कानपुर में लूटकांड का खुलासा आरोपी गिरफ्तार दो हजार रुपये बरामद

पुलिस की गिरफ्त में लुटेरा |

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के थाना सजेती क्षेत्र के गांव शाखाहारी निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामखिलावन के साथ 17 सितंबर को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के 2 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पीड़ित अरविंद कुमार 17 सितंबर की दोपहर कोरिया बाजार जा रहे थे। गांव के बाहर काले रंग की बाइक पर आए एक युवक ने उनके साथ मारपीट कर जेब में रखा पर्स लूट लिया था। पर्स में 12 हजार रुपये, आधार कार्ड की फोटो कॉपी व अन्य कागजात थे। शोर मचाने पर लुटेरा भाग गया था।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राघव मिश्रा (24) पुत्र सुनील मिश्रा, निवासी बकेवर, फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट के 2 हजार रुपये व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ेंः  हाथरस में ट्रैक्टर-कार की भीषण टक्कर, एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

Related to this topic: