प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में बेसिक शिक्षा की समीक्षा: गोरखपुर DM का कड़ा आदेश- स्कूल के ऊपर से नहीं गुजरेंगे हाईटेंशन तार

उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक स्थिति और सरकारी योजनाओं की पहुँच की पड़ताल के लिए महानिदेशालय स्तर पर समीक्षा शुरू की जाएगी।

यूपी में बेसिक शिक्षा की समीक्षा गोरखपुर dm का कड़ा आदेश- स्कूल के ऊपर से नहीं गुजरेंगे हाईटेंशन तार

AI द्वारा सांकेतिक फोटो

लखनऊ। प्रदेश में सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों मेंबच्चों की शैक्षिक स्थिति और सरकारी योजनाओं की पहुंच की स्थित की पड़ताल की जाएगी। महानिदेशालय में नौ से 31 अक्तूबर तक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। हर रोज अलग-अलग मंडलों की समीक्षा होगी। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस मामले में शिथिलता पाई जाने पर शिक्षाधिकारियों से जवाब-तलब होगा। स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नौ अक्तूबर को आजमगढ़ मंडल के जिलों की समीक्षा होगी। इसी तरह 13 अक्तूबर को सहारनपुर, 14 को वाराणसी, 15 को मेरठ, 16 को देवीपाटन, 17 को आगरा, 27 को अलीगढ़, 29 को मुरादाबाद, 30 को बस्ती और 31 अक्तूबर को अयोध्या मंडल के जिलों की समीक्षा की जाएगी।

गोरखपुर में डीएम का आदेश- स्कूल के ऊपर से न गुजरे हाईटेंशन तार

गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकास भवन सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में किसी भी आवासीय भवन या विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन तार नहीं गुजरना चाहिए। लापरवाही हुई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2024 और 2025 के बिजनेस प्लान को लेकर जितने भी कार्य लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए। 

Related to this topic: