UP News : उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट उपयोग के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित...
UP News : उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट उपयोग के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग को प्राप्त लगभग 29 से 30 हजार करोड़ रुपये के स्वीकृत बजट में से करीब 27 हजार करोड़ रुपये का व्यय किया जा चुका है, जो अब तक का सर्वाधिक माना जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी का बजट खर्च करने को लेकर पूर्व के वर्षों में इतिहास अच्छा नहीं रहा था। विगत वर्षों में अक्सर बजट सरेंडर को लेकर विभाग में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रहती थी। कई बार समय पर बजट खर्च न हो पाने के कारण इंजीनियरों पर कार्रवाई की नौबत भी आ जाती थी। हालांकि इस वर्ष स्थिति में स्पष्ट बदलाव देखने को मिला है।
इस उपलब्धि के पीछे पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान और प्रमुख अभियंता ए.के. द्विवेदी का नेतृत्व और रणनीतिक प्रबंधन अहम रहा। जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीनों से प्रमुख अभियंता द्वारा लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बजट व्यय की निगरानी की जा रही थी, जिससे कार्यों में तेजी आई और समयबद्ध खर्च सुनिश्चित हुआ।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बेहतर योजना, नियमित समीक्षा और जवाबदेही तय किए जाने के कारण यह सफलता संभव हो पाई। इससे न केवल विकास कार्यों को गति मिली है, बल्कि विभाग की कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mata-tekri-donation-boxes-yield-cash-forex/153230