प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

असलहा तस्कर बिट्टू इंदौरी गिरफ्तार

गोरखपुर में यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का सदस्य बिट्टू इंदौरी गिरफ्तार

गोरखपुर में यूपी एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह के सदस्य बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार किया है।

गोरखपुर में यूपी stf की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का सदस्य बिट्टू इंदौरी गिरफ्तार

गिरफ्तार असलहा तस्कर बिट्टू इंदौरी |

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। यूपी एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने असलहा तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के कौवा बाग अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ में मुखबिर की सूचना पर 31 अक्टूबर (शनिवार) को शाम 7:15 बजे यह गिरफ्तारी की है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर के निपानियां काकड़ स्मति कालेज जबल एमआर 11 रोड का रहने वाला असलहा तस्कर बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना पुत्र रूपेश सक्सेना के रूप में हुई है।

एक संगठन गिरोह लगातार अवैध असलहों की तस्करी कर रहा

एसटीएफ ने उसके पास से दो पिस्टल 32 बर दो मैगजीन एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही, एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर टीम कोई यह सफलता मिली है। एसटीएफ को अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि सेन्दुआ जिला बड़वानी, मध्य प्रदेश राज्य तथा सोनीपत हरियाणा राज्य से एक संगठन गिरोह लगातार अवैध असलहों की तस्करी कर रहा है।

प्रति पिस्टल 20 से 30 हजार रूपये का फायदा

जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज आदि जनपदों में सक्रिय है। स्थानीय स्तर पर लोगों को अपने गिरोह में शामिल कर उनके जरिए प्रति पिस्टल 20 से 30 हजार रूपये फायदा लेकर लोगों को बेचा जाता है। इस सूचना पर एसटीएफ गोरखपुर टीम द्वारा दिनांकः 14/15-09-2026 को इस गिरोह के 5 सदस्यों को जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार कर 5 अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद किया गया था।

इस सिंडिकेट का प्रमुख सदस्य बिट्टू इन्दौरी गिरफ्तार

दिनांक 5.10.2026 को 1 सदस्य को जनपद गोरखपुर से ही 2 अवैध पिस्टल मय मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि आज दिनांक 31-10-2026 को इस सिंडिकेट का प्रमुख सदस्य बिट्टू इन्दौरी जो मध्य प्रदेश के सेंदुआ (जिला बड़वानी) से पिस्टल लेकर अपने साथी रणधीर यादव को बेचने हेतु आने वाला है। जो धारा 3/5/25 (1-बी)/25 (1) (ए)/25 (6)/25 (8) आर्म्स एक्ट व धारा 55/61(2) बीएनएस थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर से वांछित है। इस सूचना पर एसटीएफ गोरखपुर टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग के विवेचक/ उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को साथ लेकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। आरोपी बिट्टू इन्दौरी उर्फ देवेन्द्र सक्सेना को उपरोक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई।

यह भी पढ़ेंः INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, BSF के जवान तैनात

Related to this topic: