प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अपना नाम पता नहीं बता पा रहा

उत्तरप्रदेश: जलालपुर में मिला तीन साल का मासूम, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

आसपास मौजूद लोगों ने उससे उसके घर और परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन कम उम्र के कारण वह अपना नाम और पता नहीं बता सका।

उत्तरप्रदेश जलालपुर में मिला तीन साल का मासूम परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

जलालपुर में मिला तीन साल का मासूम |

अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को करीब तीन साल का एक मासूम बच्चा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। बच्चा अपना नाम और घर का पता बताने में असमर्थ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर कोतवाली पहुंचाया। फिलहाल बच्चा पुलिस की देखरेख में सुरक्षित है। पुलिस उसके परिजनों की पहचान करने और परिवार तक पहुंचाने के प्रयास में जुटी है।

अपना नाम पता नहीं बता पा रहा

जानकारी के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र में जमालपुर चौराहे से आगे वाजिदपुर स्थित दुल्हन मैरिज हॉल के पास लोगों ने एक छोटे बच्चे को देखा। बच्चे की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने उससे उसके घर और परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन कम उम्र के कारण वह अपना नाम और पता नहीं बता सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी जलालपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जलालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने साथ कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव और हेड कांस्टेबल विवेक कुमार यादव ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लेकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी संभाली है।पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति बच्चे को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो वह तत्काल जलालपुर कोतवाली से संपर्क कर सकता है। पुलिस ने उन परिवारों से भी संपर्क करने की अपील की है, जिनका कोई छोटा बच्चा लापता है, ताकि आवश्यक जानकारी का मिलान कर मासूम को उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

इसे भी पढ़ेंः    उत्तर प्रदेश: बहराइच में हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Related to this topic: