प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भीड़ नियंत्रण के लिए पानी फेंकने का दावा

भेड़ाघाट में उत्तम स्वामी की कथा समापन पर बवाल, महिलाओं से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे उत्तम स्वामी की भेड़ाघाट के पास हीरापुर बांधा गांव में 9 से 15 फरवरी तक चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को विवादों में घिर गया।

भेड़ाघाट में उत्तम स्वामी की कथा समापन पर बवाल महिलाओं से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Uproar at Uttam Swami Event, Video Shows Scuffle with Women |

जबलपुर। दुष्कर्म के आरोपों में घिरे उत्तम स्वामी की भेड़ाघाट के पास हीरापुर बांधा गांव में 9 से 15 फरवरी तक चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को विवादों में घिर गया। कथा समाप्त होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

महिलाओं को धक्का दिया

वीडियो में नर्मदा जल भरकर कलश लेकर आई महिलाओं पर मंच की ओर से पानी फेंकते और उन्हें धक्का देकर पीछे करते कुछ कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को महिलाओं को कमर पकड़कर हटाते हुए भी देखा गया। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। धार्मिक आयोजन में महिलाओं से हुई इस कथित अभद्रता को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी नाराजगी बढ़ गई है।

पीड़िता से मारपीट का आरोप

इससे पहले भी स्वामी से जुड़े लोगों पर पीड़िता और उसके भाई से मारपीट के आरोप लग चुके हैं। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद एक और विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में गांव के सरपंच सौरभ पटेल ने सफाई देते हुए कहा है कि कथा समाप्ति के दौरान महिलाओं के साथ बच्चे भी थे। मंच के पास भीड़ और कलश/नर्मदा जल लेने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई थी।

सीधे तौर पर नहीं फेंका पानी

सुरक्षा की दृष्टि से और किसी बड़े हादसे को टालने के लिए ऐसा किया गया था। उनके ऊपर पानी सीधे तौर पर नहीं फेंका गया, बल्कि वह सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा था। मालूम हो कि उत्तम स्वामी पर हाल ही में दिल्ली की एक युवती ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से वे चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-launches-talent-hunt-for-spokespersons-in-mp/144066

कांग्रेस ने लॉन्च किया टैलेंट हंट, चुने जाएंगे प्रखर प्रवक्ता

Related to this topic: