प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हुए हैं। सीएम के दौरे को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर पहुंचे

File Photo |

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। शहर पहुंचने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वह प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र "दयालु" के पुत्र के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे।

जानें क्या रहेगा पूरा शेड्यूल  

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजे वह दीनदयाल हस्तकला संकुल, बड़ालालपुर में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। अधिकारियों ने शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर समीक्षा बैठक के लिए प्रस्तुत की। सुरक्षा व्यवस्था को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने के लिए लोगों से की गई अपील

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया। अमर उजाला तिराहा, लहुराबीर, कचहरी, मैदागिन, गोदौलिया, भोजूबीर, लहरतारा और हरहुआ ओवरब्रिज समेत कई स्थानों पर वाहनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से कराया गया। अधिकारियों ने लोगों से ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की अपील की।

सीएम दौरे को लेकर की गईं विशेष तैयारियां 

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नगर निगम ने भी विशेष अभियान चलाया। नगर आयुक्त ने स्वयं प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण हटाने और आवारा पशुओं को सड़क से हटाने के निर्देश दिए। पूरे रूट पर तीन शिफ्ट में सफाई कराई गई, जबकि प्रवर्तन दल ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की। 

ये भी पढ़ें- गुरुद्वारे के लंगर हॉल का लैंटर बनाने के लिए मुस्लिम समाज ने किया श्रमदान
 

Related to this topic: