प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

1.58 लाख की 878 किलो छेना मिठाई सीज

उत्तर प्रदेश: रायबरेली में मिठाई के गोदाम पर खाद्य विभाग का छापा

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची भारी-भरकम टीम ने 'प्रमोद स्वीट हाउस' के गोदाम पर अचानक धावा बोल दिया।

उत्तर प्रदेश रायबरेली में मिठाई के गोदाम पर खाद्य विभाग का छापा

​रायबरेली । त्योहारों और रोजमर्रा की खपत के बीच मीठे के शौकीनों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को सलोन तहसील के करहिया बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची भारी-भरकम टीम ने 'प्रमोद स्वीट हाउस' के गोदाम पर अचानक धावा बोल दिया। ​छापेमारी की इस सनसनीखेज कार्रवाई से इलाके के अन्य मिठाई विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और कई दुकानदार अपनी शटर गिराकर मौके से खिसक गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों- अभय प्रताप सिंह, उदय राज मौर्य, महेंद्र कुमार यादव, कंचन लता तिवारी और सुमांशु सचान की संयुक्त टीम ने करहिया बाजार स्थित प्रमोद स्वीट हाउस के गोदाम की घेराबंदी करके छापा मारा। इसके बाद 1.58 लाख की 878 किलो छेना मिठाई जब्त कर ली। 

इसे भी पढेंः  उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली

Related to this topic: