प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए...

मध्य प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में राज्यव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का...

मध्य प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत

मध्य प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत |

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में राज्यव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से प्रदेश की लगभग 8 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा।

निःशुल्क लगाया जाएगा टीका

बाजार में इस टीके की कीमत लगभग 4,000 रुपये है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर यह पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य की 14 से 15 वर्ष की आयु की लगभग 8 लाख बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए इस राष्ट्रीय संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने वर्चुअली इस अभियान की शुरुआत की।

​'मिशन मधुहारी' में ये बाते कही गई

​स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में मुख्यमंत्री ने 'मिशन मधुहारी' की भी घोषणा की। यह मिशन विशेष रूप से टाइप-1 मधुमेह (Type-1 Diabetes) से पीड़ित बच्चों और युवाओं की देखभाल के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत जिला अस्पतालों में साप्ताहिक क्लीनिक संचालित किए जाएंगे, जहां इंसुलिन, जांच और विशेषज्ञ परामर्श एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी बेटियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए संकल्पित है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण ही है।"

मिशन मोड में चलेगा

​यह टीकाकरण अभियान अगले तीन माह तक मिशन मोड में चलाया जाएगा। टीकाकरण के लिए माता-पिता अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी। ​टीका लगवाने के बाद बालिका को 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र में अवलोकन (Observation) में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: