प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाई प्रोफाइल उत्तम स्वामी प्रकरण में नया मोड़

पीड़िता के भाई पर हमला, फ्लाइट में धमकाने का आरोप

हाई प्रोफाइल कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोपों के मामले में अब एक नया विवाद सामने आया है।

पीड़िता के भाई पर हमला फ्लाइट में धमकाने का आरोप

फाइल फोटो |

भोपाल। हाई प्रोफाइल कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोपों के मामले में अब एक नया विवाद सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बयान दर्ज कराने के दौरान उसके भाई पर हमला किया गया और फ्लाइट में भी उसे धमकाया गया।

जांच अधिकारी के समझ बयान देगी पीडित

पीड़िता ने दिल्ली के डीजीपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि जब वह महिला जांच अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज करा रही थी, उसी दौरान उसके भाई और वकील पर डीजीपी कार्यालय के नीचे हमला किया गया। शिकायत में कहा गया है कि कार के पास पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

आरोपी का करीबी सीट पर बैठा मिला

आवेदन के अनुसार, 14 फरवरी को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ उदयपुर से दिल्ली फ्लाइट से आ रही थी। पीड़िता का आरोप है कि फ्लाइट में आरोपी का करीबी पल्लव राय उनकी सीट पर बैठा मिला और लगातार घूरता रहा। एयरहोस्टेस से शिकायत के बाद उसे पीछे की सीट पर बैठाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पल्लव राय के कुछ राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों से संबंध हैं और वह उत्तम स्वामी से जुड़े कार्य देखता है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस बीच, मामले में मुख्य आरोपी उत्तम स्वामी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल होगी।मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ntpc-khargone-wins-three-swarna-shakti-awards-at-om-conference/143889

NTPC खरगोन को राष्ट्रीय सम्मेलन में मिले तीन 'स्वर्ण शक्ति' पुरस्कार

Related to this topic: