प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो किलोमीटर तक बाइक से पीछा

गोरखपुर में चेकिंग के दौरान अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत डायल 112 के ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक का करीब दो किलोमीटर तक बाइक से पीछा किया और उसे धर दबोचा।

गोरखपुर में चेकिंग के दौरान अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी |

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायल 112 के एक सिपाही की मुस्तैदी सामने आई है। पीपीगंज थाना क्षेत्र में सिपाही भीम यादव ने बाइक सवार युवक का करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। 

दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद युवक को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, रविवार को डायल 112 पर तैनात सिपाही भीम यादव ने संदिग्ध युवक को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सिपाही ने युवक को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ पीपीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Related to this topic: