प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

ग्रामीणों ने सड़क के बारे में पूछा..

ग्रामीणों ने सड़क के बारे में पूछा, बोले - अब सड़क नहीं बनी तो वोट मांगने नहीं आऊंगा

MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश में BJP के एक सांसद का बयान काफी वायरल हो रहा है। इस बयान में सांसद गांववालों से कहते हैं कि..

ग्रामीणों ने सड़क के बारे में पूछा बोले - अब सड़क नहीं बनी तो वोट मांगने नहीं आऊंगा

प्रतीकात्मक (फोटो) |

MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश में BJP के एक सांसद का बयान काफी वायरल हो रहा है। इस बयान में सांसद गांववालों से कहते हैं कि वो तब तक गांव में नहीं आएंगे जब तक सड़क नहीं बनेगी। ये बयान चर्चा बटोर रहा है। दरअसल उज्जैन-आलोट से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने ये बात बोली है। एक धार्मिक आयोजन के दौरान रतलाम जिले के पिपलिया पिथा गांव पहुंचे फिरोजिया ने ये बयान दिया।

पिपलिया पिथा गांव में ग्रामीणों ने की शिकायत

बता दें कि सांसद अनिल फिरोजिया ने बात तब कही जब गांववालों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी की शिकायत की थी। इस पर सांसद फिरोजिया ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, वे गांव में वोट मांगने नहीं आएंगे। ये शिकायत पिपलिया पिथा गांव में ग्रामीणों द्वारा 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर की थी।

जानकारी के मुताबिक, सांसद अनिल फिरोजिया तीन साल बाद गांव पहुंचे थे। सांसद फिरोजिया ने कह दिया कि सांसद वैसे भी गांव में नहीं आते और वो जीतने के 3 साल बाद पहली बार इस गांव में आए है। साथ ही फिरोजिया ने कहा  कि जब तक सड़क की स्वीकृति और टेंडर नहीं मिलता, वे गांव में नहीं आएंगे।

बीजेपी के अनिल फिरोजिया उज्जैन में बंपर वोटों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के महेश परमार को 3 लाख से अधिक वोटों से करारी शिकस्त दी थी। अनिल फिरोजिया को कुल 8 लाख 36 हजार 104 वोट मिले थे। अनिल फिरोजिया ने साल 2019 में भी चुनाव जीते थे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/seven-countries-including-germany-and-france-unite-against-the-us/103885


 

Related to this topic: