उत्तर प्रदेश के कछवां स्थित मितई के तुलापुर इलाके में तालाब से मछली पकड़ने गए ग्रामीणों को एक बोरी में कंकड़-पत्थरों के साथ 26 पासपोर्ट बरामद हुए.
मीरजापुर: उत्तर प्रदेश में जिले के कछवां स्थित मितई के तुलापुर इलाके में मंगलवार को उस समय खलबली मच गई, जब तालाब में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों को एक बोरी मिली। बोरी खोलने पर उसमें कंकड़-पत्थरों के साथ 26 पासपोर्ट बरामद हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की दी है।
बोरी में उसी गांव के एक व्यक्ति का निकला पासपोर्ट
ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले इसी इलाके से चार अन्य पासपोर्ट भी मिले थे, जिन्हें ग्राम प्रधान के पास सुरक्षित रखा गया है। बताया गया कि बरामद पासपोर्टों में से एक पासपोर्ट इसी गांव के एक व्यक्ति का निकला। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी.
जानकारी देने के बाद भी नहीं आया कोई अधिकारी
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद थाने से कोई अधिकारी या पासपोर्ट बनाने वाली कोई टीम इसे लेने नहीं आई। इसके साथ ही बताया कि अगर वे स्वयं थाने जाएंगे, तो दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने वाले लोगों को ही गवाह बना दिया जाएगा। ऐसे में मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी।
ग्रामीणों ने उठाया सवाल
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है तो बरामद दस्तावेज़ लेने की जिम्मेदारी पुलिस स्वयं क्यों नहीं निभा रही। यह पासपोर्ट किसके हैं किस मकसद से बनवाए जा रहे थे यह जांच के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस भी ग्रामीणों के कंधे पर बंदूक रखकर काम कर रही है। ग्रामीणों की मानें तो इसके पीछे कोई संगठित गतिविधि तो नहीं है। जिसने इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट बनवाए हैं।
ये भी पढे़ें- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर पहुंचे