प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रायबरेली में MLC चुनाव का मतदान संपन्न

रायबरेली में MLC चुनाव का मतदान संपन्न, शिक्षक सीट पर 63.14% और स्नातक में 40.23% वोटिंग

रायबरेली में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 4 बजे तक शिक्षक सीट पर 63.14% और स्नातक सीट पर 40.23% मतदान दर्ज किया गया।

रायबरेली में mlc चुनाव का मतदान संपन्न शिक्षक सीट पर 6314 और स्नातक में 4023 वोटिंग

रायबरेली में MLC चुनाव का मतदान संपन्न |

रायबरेली: जिले में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए हो रहा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्‍न हो गया है। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस मतदान के प्रति मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से 04:00 बजे तक के मतदान के अंतिम आंकड़े सामने आ गए हैं।

शिक्षक चुनाव में 63.14% मतदान, स्नातक में 40.23%

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने तक कोई विशेष बाधा के बिना निम्नलिखित प्रतिशत दर्ज किया गया। लखनऊ खंड स्नातक मतदान शाम 04:00 बजे तक 40.23% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं लखनऊ खंड शिक्षक के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शाम 4 बजे तक यहाँ 63.14% बंपर मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विशेष इंतजाम किए गए थे। रायबरेली शहर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के अलावा जिले के सभी 18 ब्लॉक कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया था। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट और 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे, जो लगातार हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे।

27 अक्टूबर को मतगणना

इस चुनाव में अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाताओं ने खासी रुचि दिखाई। लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली में लगभग 29,000 मतदाता हैं, जबकि शिक्षक एमएलसी के लिए करीब 4,300 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं। इस चुनाव में शिक्षक एमएलसी सीट के लिए कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि स्नातक एमएलसी सीट के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें आगामी 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना और प्रत्याशियों के भाग्य पर टिकी हैं।  

ये भी पढ़ें- सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
 

Related to this topic: