प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आतंकी सिराजुद्दीन जैसा बनना चाहता था अदनान..

आतंकी सिराजुद्दीन जैसा बनना चाहता था अदनान, खिलजी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया

Madhya Pradesh : भोपाल। यहां के करोंद क्षेत्र से दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने 18 अक्टूबर को गिरफ्तार संदिग्ध खान (20) के बारे में कई खुलाशे हुए हैं। वह देश के मोस्टवांटेड आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी..

आतंकी सिराजुद्दीन जैसा बनना चाहता था अदनान खिलजी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया

आतंकी सिराजुद्दीन जैसा बनना चाहता था अदनान, खिलजी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया |

Madhya Pradesh : भोपाल। यहां के करोंद क्षेत्र से दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने 18 अक्टूबर को गिरफ्तार संदिग्ध खान (20) के बारे में कई खुलासे हुए हैं। वह देश के मोस्टवांटेड आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी को अपना गुरु मानता था। वह उसी की तरह बनने का सपना देखता था। लखनऊ एफएसएल की रिपोर्ट के अनुसार, अदनान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को संपादित कर उस पर काफिर लिखा था। उसने 2024 की फिल्म हमारे 12 के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। 

वह इंस्टाग्राम को खिलजी के नाम से चलता था। इस पर देश विरोधी पोस्ट भी करता था। उसे जज को धमकी देने के मामले में 4 जून 2024 को उत्तर प्रदेश की एटीएस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन लखनऊ जिला अदालत से उसे जमानत मिल गई थी। एजेंसी के मुताबिक, बाबरी मस्जिद और ज्ञानवापी मामले पर आये अदालत के फैसले के बाद से ही वह चरमपंथी विचारों से जुड़ा था।

'दोनों आईएसआई हैंडलर अबू इब्राहिम अल कुरैशी से जुड़े थे'

दिल्ली की स्पेशल सेल ने 16 अक्टूबर को मोहम्मद अदनना उर्फ अबू मुहरिब नाम के एक दूसरे युवक को पकड़ा था। उससे पूछताछ में ही अदनान का नाम सामने आया था। दोनों आईएसआई हैंडलर अबू इब्राहिम अल कुरैशी से जुड़े थे। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/satish-was-the-king-of-the-entertainment-world-and-worked-in-more-than/95452
 

Related to this topic: