रीवा के गंगहरा गांव में गूलर के पेड़ से पानी टपकने की घटना से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। कुछ लोगों ने इसे चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी।
रीवा: जिले के सगरा थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव में एक उमर (गूलर) के पेड़ से अचानक पानी की धार निकलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैली और पेड़ के पास पूजा-पाठ करने वालों की भीड़ लग गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उमर के पेड़ के तने से लगातार पानी टपक रहा है, जिसे ग्रामीण लोटे और बर्तनों में इकट्ठा कर रहे हैं। ग्रामीण इसे चमत्कार बता रहे हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि हमने आज तक ऐसा नहीं देखा। ये पवित्र उमर का पेड़ है। इसमें से गंगाजल जैसा साफ पानी निकल रहा है।
पेड़ से पानी टपकने को चमत्कार मानकर उमड़ी भीड़
उन्होंने कहा कि ये भगवान की कृपा है। वहीं, कुछ महिलाओं ने पानी को कुष्ठ रोग और चर्म रोग में लाभदायक बताते हुए बोतलों में भरना शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह खेत जा रहे एक व्यक्ति ने पेड़ से पानी गिरते देखा तो सबको बुला लिया। दोपहर तक सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए और अगरबत्ती, नारियल चढ़ाकर पूजा शुरू कर दी। फिलहाल वन विभाग और प्रशासन को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें- शिवपुरी में जिला अस्पताल के पास नाले में मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस