प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

'कृषक कल्याण वर्ष' के बीच...

'कृषक कल्याण वर्ष' के बीच मध्य प्रदेश में आंदोलनों की लहर

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ साल 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है तो दूसरी तरफ प्रदेश में...

कृषक कल्याण वर्ष के बीच मध्य प्रदेश में आंदोलनों की लहर

'कृषक कल्याण वर्ष' के बीच मध्य प्रदेश में आंदोलनों की लहर |

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ साल 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है तो दूसरी तरफ प्रदेश में किसानों के बीच उपजे असंतोष की एक गंभीर लहर सामने आई है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक आतिफ अकील द्वारा पूछे गए एक लिखित सवाल के जवाब में गृह विभाग ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं।

विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से फरवरी 2026 तक पिछले लगभग 25 महीनों में मध्य प्रदेश में कुल 609 किसान आंदोलन हुए हैं। राज्य में हर महीने औसतन 25 किसान आंदोलन हो रहे हैं।

सबसे अधिक खरगोल जिला में...

​खरगोन जिला: प्रदेश में सबसे अधिक विरोध प्रदर्शन खरगोन जिले में देखे गए, जहाँ अकेले 61 आंदोलन दर्ज किए गए। ​विधायक आतिफ अकील सदन में सरकार से कई तीखे सवाल पूछे थे. महज इनमें ​प्रदेशभर में (भोपाल सहित) कुल कितने किसान आंदोलन हुए? ​इन आंदोलनों के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़पों में कितने किसानों की मौत हुई और कितने घायल हुए? ​कितने किसानों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किए गए? इनमें से कितने मामलों में 'खात्मा' (Closure Report) लगाया गया?

​सरकार ने क्या कहा?

​सरकार का कहना है कि साल 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' घोषित किया गया है, जिसका मुख्य लक्ष्य खेती की लागत घटाना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है। बजट में भी कृषि क्षेत्र के लिए भारी-भरकम प्रावधान किए गए हैं, लेकिन धरातल पर आंदोलनों की यह संख्या विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे रही है। गृह विभाग की इस जानकारी ने प्रदेश की कृषि नीतियों और किसानों की जमीनी समस्याओं के बीच के अंतर को बहस का विषय बना दिया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-workers-rights-to-benefits-cannot-be-taken/146773

Related to this topic: