प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने का दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर खूब बरसे

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर चौबीस परगना के बैरकपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए 10 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपए दिए, लेकिन एक रुपया भी गांव तक नहीं पहुंचे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर खूब बरसे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर खूब बरसे

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने का दावा

कोलकाता। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर चौबीस परगना के बैरकपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए 10 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपए दिए लेकिन एक रुपया भी गांव तक नहीं पहुंचा। सारे रुपए टीएमसी के सिंडीकेट के भेंट चढ़ गए। इस राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर एक एक  रुपया गांव और गरीब के पास पहुंचेगा। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी को जड़ से उखाड़ फेकने और भाजपा की सरकार बनाने पर जोर देते हुए घुसपैठियों को लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ममता बनर्जी एसआईआर का विरोध कर रही हैं। भाजपा चुनाव आयोग के एसआईआर का समर्थन करती है। चुनाव आयोग न्यायायिक तरीके से काम कर रहा है। घुसपैठियों को यहां से निकलना  पड़ेगा। जो कुछ घुसपैठिए बच जाएंगे, उन्हें यहां भाजपा मुख्यमंत्री निकाल देंगे। उन्होंने असम, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, राजस्थान का हवाला देते हुए कहा कि इन राज्यों में भाजपा की सरकार है और यहां घुसपैठिए नहीं है। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में कहा था कि पश्चिमं बंगाल की सरकार बांग्लादेश की सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दे रही है। घुसपैठिओ आ रहे हैं। उन्हें यहां के पटवारी और पुलिस नहीं रोकती है। उन्हें फर्जी डक्युमेंट दे दिया जाता है और उन्हें देश भर में भेज दिया जाता है। टीएमसी से सांसदों ने इसका विरोध किया। कलकत्ता हाई कोर्ट ने 31 दिसंबर 26 तक बीएसएफ को जगह देने को कहा है। इससे मुख्यमंत्री ममता को झटका लगा है। वे इस पर अमल नहीं करेंगी। घुसपैठिए टीएमसी को वोट देते है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जमीन दे या न दें, अप्रैल के बाद यहां भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और 45 दिन में फेंसिंग का काम पूरा कर दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिए बंगाल की अस्मिता और देश के स्वाभिमान के लिए संकट है। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी के उन मंत्रियों- नेताओं का नाम गिनाया जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे इन मंत्रियों नेताओं को  विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे इन्हें टिकट नहीं देंगी तो ये उनका भतीजे का नाम ले लेंगे। 
केंद्रीय गृह मंत्री ने मां, माटी, मानुष की बात की और कहा कि इस राज्य में मां बहने सुरक्षित नहीं है। यहां घुसपैठियों का कब्जा हो गया है। साधारण लोग परेशान है। भाजपा की सरकार बनने पर मां बहनों की सुरक्षित होंगी। घुसपैठिओ को बाहर किया जायेगी। पाकिस्ताननम समर्थकों को बाहर किया जाएगा। यहां के लोगों की टीएमसी के सिंडीकेट से रक्षा की जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः

शहबाज शरीफ बोले - शर्म आती है अब कर्ज मांगते समय

https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-pm-shabaz-feeling-shame-begging-loan/131311

Related to this topic: