भाजपा नेता व विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी को नंदीग्राम में अपनी ताकत दिखाने की चुनौती दी है।
शुभेंदु अधिकारी ने दी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती
नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए ललकारा
कोलकाता।
भाजपा नेता व विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी को नंदीग्राम में अपनी ताकत दिखाने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी विधनसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ लें, मुंहकी खानी पड़ेगी। शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम के विधायक हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परास्त किया था।
जानकारों के मुताबिक टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक ने अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने के मकसद से राज्य के जिलों का दौरा आरंभ कर दिया है। इसी कार्यक्रम के तहत वे पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण मेदिनीपुर जिले का दौरा करते वक्त नंदिग्राम में सभा कर अपनी ताकत दिखाएंगे। नंदीग्राम में16 जनवरी को उनकी सभा होने की संभावना है।
इधकर, विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में 15 जनवरी को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना तय किया है। इस शिविर में साधु-संत भी मौजूद होंगे। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में “हिदुत्व” के आधार पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहे है। उनका कहना है कि हिंदुओं के एकजुट होते ही टीएसी का सफाया हो जाएगा। वे गरीब मुस्लिमों को भी अपनमे पक्ष में एकजुट करने में पीछे नहीं हैं।
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वे गांव-गांव जा रहे हैं और वहां के लोगों के मुलाकात कर रहे हैं। पिछले सप्ताह नंदीग्राम थाने की पुलिस द्वारा उनके समर्थक के परिवार की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का मामले पर उन्होंने थीने की पुलिस को विधानसभा चुनाव बाद देख लेने की धमकी दी थी। महिला आयोग ने भी मामले की रिपोर्ट मांगी थी। सूचना मिलने पर शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के कार्यक्रम को छोड़ कर नंदीग्राम थानमे पहुंचे थे। इसी तरह कोई भी मामला होते ही वे वहां पहुंचने में देर नहीं होने देते।
से भी पढ़ेंः
उमर खालिद के समर्थन में आठ अमेरिकी सांसदों ने लिखा
https://www.primenewsnetwork.in/india/usa-parliamentarian-write-umar-khalid/103379